Tuesday 16th of December 2025 05:24:27 PM

Breaking News
  • अमीर प्रदूषण फैलाते हैं गरीब मार झेलतेंहैं – दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीमकोर्ट की तल्ख टिप्पणी |
  • बिहार बीजेपी की कमान संजय सरावगी के हाथ |
  • जेन जी आन्दोलन के तीन महीने बाद ओली का शक्ति प्रदर्शन ,आयोजित की विशाल रैली |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Mar 2021 6:29 PM |   590 views

ई-जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया

सुलतानपुर – जनपद न्यायाधीश संतोष राय की संरक्षता में  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश कुमार मगन की उपस्थिति में देवर्षि  देव कुमार  न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर द्वारा ई-जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया,  जिसमें पांच वादों को निस्तारित करते हुए उनसे संबंधित चार अभियुक्तों को उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर जिला कारागार सुल्तानपुर में बिताई गई अवधि को सजा मानकर रिहा किया गया।

साथ ही यह भी सूचित करना है कि 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सभी वादकारियों से अनुरोध है कि आप अपने वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत करा कर जरिए सुलह समझौता निस्तारित कराते हुए उसका लाभ उठाएं।

Facebook Comments