Thursday 22nd of October 2026 02:19:42 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jan 2021 5:11 PM |   578 views

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ – मोदी

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच साल पूरा होने के अवसर पर लाभार्थी किसानों को बधाई दी और कहा कि इससे करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश के अन्नदाताओं को प्रकृति के प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करने वाली पीएम फसल बीमा योजना के आज 5 साल पूरे हो गए हैं। इस स्कीम के तहत नुकसान का कवरेज बढ़ने और जोखिम कम होने से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है। इसके सभी लाभार्थियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई।

प्रधानमंत्री ने 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान से पूरे फसल चक्र को बीमा-सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाती है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस योजना ने कैसे किसानों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया है और दावों के निस्तारण में कैसे पारदर्शिता बरती गई है जैसी संबंधित जानकारियां नमो एप्प के ‘‘योर वॉइस’’ भाग में उपलबध है। उन्होंने लोगों से इन जानकारियों को साझा करने का भी आग्रह किया।

Facebook Comments