Tuesday 20th of October 2026 11:39:28 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Nov 2020 4:36 PM |   771 views

गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुलतानपुर-  मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन लखनऊ के पत्र संख्या(1)/सैतीस-2-2020-5(53)/2018 टी0सी0-6 पशुधन अनुभाग-2, दिनांक 19 नवम्बर, 2020 का सन्दर्भ ग्रहण करने तथा गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं इस सम्बन्ध में जागरूकता हेतु 22 नवम्बर को गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों, पंजीकृत गोशालाओं आदि में आज जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों में गोपाष्टमी पर्व पर प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
 
इसी क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज जिला पंचायत द्वारा संचालित गोवंश आश्रय स्थल/कांजी हाउस गोराबारिक अमहट पहुँचकर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंशों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के पूजा अर्चना के उपरान्त गोवंशों को गुण, चना, केला खिलाने के साथ-साथ हरा चारा और पानी भी पिलाया और जिलाधिकारी ने गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कांजी हाउस में भूसा चारा, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं सही पायी गयी और जिलाधिकारी श्री गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस गोवंश आश्रय स्थल/कांजी हाउस को जनपद का आदर्श गोशाला बनाये जाने का भी आश्वसन दिया। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह को निर्देशित किया कि जो भी छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं, उन्हें गोशालाओं में लाकर उनके चारे-पानी की व्यवस्था की जाय, ताकि इन गोवंशों से किसानों का नुकसान न हो सके। 
 
इसके पश्चात  विधायक सुलतानपुर  सूर्यभान सिंह गोवंश आश्रय स्थल/कांजी हाउस गोराबारिक अमहट पहुँचकर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंशों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की और सभी गोवंशों को गुण, चना, हरा चारा, मिनरल मिक्चर खिलाकर गोवंशों/गोमाता के महत्वा पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की। 
 
 इसी प्रकार जनपद के सभी विकास खण्डों के गोवंश आश्रय स्थलों में गोपाष्टमी के अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गोवंशों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना करते हुए उनको गुण चना, हरा चारा खिलाकर गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।  
Facebook Comments