Tuesday 20th of October 2026 11:38:55 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2020 5:46 PM |   740 views

भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य तय किया – मोदी

गांधीनगर-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते यह बयान हुए दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, देश कार्बन उत्सर्जन को 30 से 35 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब मैंने इसके बारे में दुनिया को बताया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात को लेकर उनमें कौतूहल था कि क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।

मोदी ने कहा, ‘‘इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को चार गुना बढ़ाने के प्रयास जारी है और इसके साथ ही अगले पांच साल में तेल शोधन क्षमता दोगुना करने पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और इसके लिए विशेष कोष आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास कोई विचार, उत्पाद और सिद्धांत है और उसपर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोष आपके लिए एक अच्छा मौका है और सरकार की तरफ से उपहार है। मोदी ने कहा, ‘‘गैस और तेल क्षेत्र में ही इस दशक करोड़ों रुपये का निवेश होना है, इसलिए आपके लिए इस क्षेत्र में बहुत ही संभावनाएं हैं।

Facebook Comments