Wednesday 22nd of July 2026 01:13:09 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2020 5:43 PM |   776 views

गोलकीपर कामिनस्की बेल्जियम टीम से बाहर

ब्रसेल्स-  बेल्जियम के गोलकीपर थॉमस कामिनस्की कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच से पहले राष्ट्रीय टीम से हट गए हैं। कामिनस्की को बेल्जियम के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने हेंड्रिक वेन क्रोमब्रग के विकल्प के रूप में इसी हफ्ते टीम में शामिल किया है।

कामिनस्की इंग्लैंड की द्वितीय डिविजन में ब्लेकबर्न के लिए खेलते हैं। एडेन हेजार्ड के बाद वह बेल्जियम के दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जो कोरोना वायरस के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। रीयाल मैड्रिड के हेजार्ड स्पेन में पृथकवास से गुजर रहे हैं। सेंटर बैक थॉमस वर्मेलेन भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि जापान के अधिकारियों ने उन्हें यात्रा की स्वीकृति नहीं दी है। gol बेल्जियम की टीम स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैत्री मैच के बाद नेशन्स लीग में इंग्लैंड और डेनमार्क से भिड़ेगी।

Facebook Comments