Saturday 5th of September 2026 09:34:35 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Nov 2020 2:47 PM |   634 views

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत जनजागरूकता हेतु वाहन को डीएम ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

  • 14 विकास खण्डों हेतु प्रचार वाहन  14 नवम्बर तक करेंगे प्रचार-प्रसार |
     
कुशीनगर-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस पर पंजिकृत पात्र परिवारों को आवासों की स्वीकृति प्रदान कर आवास निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।  आयुक्त ग्राम्य विकास , उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में योजनान्तर्गत पारदर्शिता एवं जनजागरूकता हेतु जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए विकास खण्डवार प्रचार वाहन मय लाउडस्पीकर के जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण से आज हरी झण्डी दिखा कर प्रस्थान किया गया।
 
जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन के साथ उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 09-11-2020 से 14-11-2020 तक जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में योजनानान्तर्गत पारदर्शिता का प्रचार-प्रसार किया जाय और लाभार्थियों के साथ साथ जन सामान्य को जागरूक किया जाये |  
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्न्पूर्णा गर्ग, परियोजना निदेशक संजय पांडेय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपायुक्त श्रम रोजगार व खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments