Tuesday 20th of October 2026 11:18:51 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Nov 2020 3:25 PM |   845 views

मॉडल मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा में ‘निर्वस्त्र दौड़ने’ पर मुकदमा दर्ज

पणजी-  गोवा पुलिस ने मॉडल मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा सोमन द्वारा कथित तौर पर यहां के एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के सिलसिले में दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बाबत बृहस्पतिवार को राजनीतिक संगठन गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने बताया, ‘‘गोवा सुरक्षा मंच की शिकायत पर सोमन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य करना) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सोमन ने फोटो खींचने का श्रेय अपनी पत्नी अंकिता कुंअर को दिया है।

जीएसएम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मॉडल ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की है।संगठन ने यह भी कहा कि तस्वीर गोवा को गलत तरीके से पेश करती है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण गोवा के कैनाकोना शहर में सरकारी संपत्ति में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने और एक बांध पर ‘‘आपत्तिजनक वीडियो’’ शूट करने के आरोप में अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे और उनके पति को गिरफ्तार किया था।

Facebook Comments