Tuesday 20th of October 2026 11:11:23 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2020 2:07 PM |   584 views

जन जागरुकता हेतु 5 वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना

देवरिया-  पराली व फसल अवशेष नही जलाने जाये इसके प्रति लोगो में जन जागरुकता हेतु 5 वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी अमित किशोर ने कैम्प कार्यालय से रवाना किया। यह वैन प्रत्येक तहसील क्षेत्रों सहित जनपद के सुदूर अंचलों में फसल अवशेषों को न जलाने हेतु किसानों को जागरुक करेगें तथा होने वाले नुकसान एवं एन जी टी द्वारा किये गये दण्ड व जुर्माने के प्राविधानो से भी अवगत करायेगी। 
 
जिलाधिकारी ने इस दौरान यह भी कहा कि फसल कटाई के उपरान्त पराली तथा अन्य फसल अवशेषों को कदापि न जलायें।  यह प्रदूषण को प्रभावित करता है, वही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी खत्म कर देता है, जिससे फसल उत्पादकता में कमी होती है और कृषि में लागत भी बढ जाती है। फसल जलाने से पर्यावरण संतुलन बिगडने से जन जीवन भी प्रभावित होने की संभावना रहती है। इस लिये हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाने तथा भावी पीढी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिये किसी भी दशा में किसी भी स्तर के फसल अवशेष को न जलाये।
 
जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि इस वैन द्वारा जन जागरुकता हेतु प्रचार किये जाने के लिये अच्छी कार्य योजना बनाकर जनपद के सभी सुदूर अंचलों में भी भेजे और कृषकों को जागरुक करने का कार्य अभियान के रुप में चलायें। उन्होने कृषकों से भी अपील करते हुए कहा है  िकवे किसी भी दशा में पराली व अवशेष न जलाये तथा दण्ड व जुर्माने के प्राविधानों से बचे  ।   
    
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, उप कृषि निदेशक डा ए के मिश्र सहित अन्य जुडे अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments