Tuesday 13th of October 2026 01:02:34 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2020 5:05 AM |   832 views

गांधी जी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा

कुशीनगर – संग्रहालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा गांधी जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर 1 अक्टूबर 2020 से  गांधी जी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी ” मेरा जीवन ही मेरा सन्देश है ” का आयोजन किया जा रहा है |

प्रदर्शनी में covid-  19 की गाइड लाइनके अनुरूप निर्धारित प्रारम्भिक जांच के पश्चात सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक बार में एक ही व्यक्ति को प्रवेश दिया जायेगा |प्रदर्शनी में प्रवेश हेतु मास्क लगाना अनिवार्य होगा |

प्रदर्शनी 3 अक्टूबर 2020 तक जनसामान्य के अवलोकनार्थ जारी रहेगी |इसके अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गांधी स्मृति संस्थान , नई दिल्ली द्वारा तैयार वृत्त चित्र गांधी जी एवं उनके आश्रम का प्रदर्शन संग्रहालय के फेसबुक पेज , youtube , इन्स्टाग्राम के  माध्यम से किया जायेगा |

उक्त जानकारी राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर के अध्यक्ष अमित कुमार दिवेदी ने दिया |

Facebook Comments