Tuesday 20th of October 2026 09:00:20 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2020 4:40 PM |   736 views

यूपी में जंगलराज से बदतर स्थिति – संजय सिंह

नोएडा –  आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है और यहां बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील व मानवता सुरक्षित नहीं हैं।

गांव डेयरी स्केनर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे सिंह ने मंगलवार रात को यह बातें कहीं। सिंह ने कहा कि सुदीक्षा की मौत उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक कलंक है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि मनचले 3 किलोमीटर तक होनहार बेटी का पीछा करते रहे, जिसकी वजह से वह सड़क हादसे का शिकार हुई।

उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को पकड़ने के बजाय बुलंदशहर की पुलिस मृतका के परिजन पर गलत आरोप लगाने में जुट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां पर नेता, पत्रकार, वकील, बेटियां व समाज के संभ्रांत लोग सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है।

आप नेता ने मांग की है कि छात्रा के परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, तथा उनके परिवार के अन्य बच्चों को सरकार पढ़ाई की मुफ्त सुविधा दे। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुदीक्षा के मामले की सुनवाई की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Facebook Comments