Thursday 12th of March 2026 06:57:30 PM

Breaking News
  • पश्चिम बंगाल के वोटरों को राहत सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अब ट्रिब्यूनल करेगा ख़ारिज आवेदनों की सुनवाई |
  • ईरान -इजराइल जंग का खेलो पर असर ICC वर्ल्ड कप लीग -2 पर लगी रोक ,फीफा ने कहा -नहीं टलेगा फुटबाल वर्ल्ड कप |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jul 2020 3:09 PM |   503 views

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली-  देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं। रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4,09,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। इस समय देश में 2,44,814 रोगियों का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 60.77 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी रोगी भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।

( भाषा )

Facebook Comments