Wednesday 4th of November 2026 07:29:44 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jun 2020 4:17 PM |   821 views

रक्तदान शिविर का फीता काटकर डी0एम0, एस0पी0 एवं सी0डी0ओ0 ने किया शुभारंभ

देवरिया-  आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित किशोर,पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0 एन0 द्वारा फीता काटने के साथ किया गया तथा रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह रक्तदान शिविर अमर उजाला फाउंडेशन तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।   
 
 शिविर के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि रक्तदान महादान व  पुनीत कार्य है, इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं।  रक्तदान के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए,जिससे कि ब्लड बैंक में ब्लड की कमी न रहे  तथा आकस्मिकता की  दशा में उससे किसी की जान बचायी जा सके। आप द्वारा दिया गया रक्त किसी की जान बचा सकता।
 
पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि यह जनपद जागरूक जनपद है। सामाजिक सरोकारो से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। रक्तदान करने में भी इस जनपद के लोग अपनी उसी जागरूकता का परिचय देंगे तथा अधिक से अधिक रक्तदान कर जनपद के ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होने देंगे। मुख्य विकास अधिकारी जी0एन0 ने भी रक्तदान के महत्व को बताया तथा रक्तदान करने की अपील की।
 
इस अवसर पर शशांक प्रताप, डा0भावना सिन्हा, अरुण कुमार मौर्य, शिवानंद कुशवाहा, संजीव कुमार श्रीवास्तव,हिमांशु कुमार सिंह, सीमा सोनी, अरुण राव, बृजेश कुमार कुशवाहा,सुरेंद्र, विनय कुमार श्रीवास्तव,अमित मिश्र, अवध किशोर, पीयूष दुबे, उपेंद्र कुमार यादव, नारद मद्धेशिया, संजय पांडेय,बिंदा दुबे, रवि कांत मणि को रक्तदान करने एवं अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा देकर सम्मानित किया। टी0एस0आई0 रामवृक्ष यादव को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
 
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने इस आयोजन पर अपने विचार व्यक्त की। आयोजित गोष्ठी का संचालन रविकांत मणि द्वारा किया गया। अमर उजाला ब्यूरो चीफ विनोद तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया गया।
 
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0आलोक पांडेय, सी0एम0एस0 डा0छोटे लाल सहित अनेक गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Facebook Comments