Tuesday 20th of October 2026 06:16:16 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 May 2020 4:19 PM |   658 views

मुख्यमंत्री ने की ‘टीम-11’ की बैठक

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य की चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिये। योगी ने ‘टीम 11’ की बैठक में कहा कि अगर कोई व्यक्ति आपातकालीन सेवाओं के लिए आता है तो पांच जनपदों में सरकारी अस्पतालों में 23,000 से अधिक बेड, 2,481 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार मिलेंगे।

टीम-11 कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों की अगुवाई में गठित 11 टीमें हैं। मुख्यमंत्री रोजाना इन अधिकारियों के साथ लॉकडाउन तथा कोविड-19 से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिये पृथक-वास के तहत 41,000 से अधिक बेड स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1,250 से अधिक वेंटिलेटर बेड और 21,000 बेड रोगियों को पृथक रखने के लिए तैयार हैं। साथ ही आपातकालीन सेवा के लिये 660 निजी अस्पतालों में भी एक लाख से अधिक बेड तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्साकर्मियों में संक्रमण का जोखिम कम करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। हर जनपद में आपातकालीन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, ई-परामर्श शुरू हो चुका है। उसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। टेली कंसल्टेशन की हर जिले में व्यवस्था है। सामान्य व्यक्ति उस पर फोन कर डॉक्टरों से सलाह ले सकता है।

Facebook Comments