Tuesday 20th of October 2026 06:07:28 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2020 4:46 PM |   2396 views

डी .एम. और एस.पी. द्वारा स्क्रीनिंग चेक प्वाइंट का निरीक्षण किया गया

देवरिया-  गोरखपुर रोड पर जनपदीय सीमा खरोह के पास बाहर से आने वाले लोगो के लिए बने स्क्रीनिंग चेक प्वाइंट का निरीक्षण कर जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र द्वारा आज कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। 
 
जिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा उन्होंने यह भी कहा कि गावों में रह रहे होम कोरोनटाइन तथा कोरोनटाइल्ड व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाए। इसके लिए गांवो में गठित निगरानी समिति, ग्राम प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी विशेष रुप से ध्यान देंगे की ऐसे व्यक्ति कोरोनटाइल्ड का पालन कर रहे हैं या नहीं।   उन्होंने प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 गोविंद कुमार को निर्देशित किया कि यहां आई0टी0आई0स्टाफ की तैनाती करें तथा बाहर से आने वाले लोगों  जो कौशल विकास, आई0टी0आई0 व रोजगार के विभिन्न आयामों से जुड़े हो, उनका डेटाबेस चेक प्वाइंट पर ही तैयार कराएं। 
 
उन्होंने श्रम विभाग को भी चेक प्वाइंट पर आने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कराए जाने का निर्देश दिया।  उन्होंने तैनात अभियोजन अधिकारियों को इन सभी कार्यों का  अनुश्रवण करते हुए उन्हें पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया।  कहा कि आने वाले लोगों को भोजन भी  चेकप्वाइंट पर अवश्य ही उपलब्ध कराया जाए।  उन्होंने गौरी बाजार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि एंबुलेंस से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के लिए अलग से चिकित्सको की टीम लगाएं तथा स्क्रीनिंग में जिस व्यक्ति की स्थिति संदिग्ध व असामान्य हो, उनका सेम्पुलिंग अवश्य ही सुनिश्चित कराया जाए।   
 
 जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि चेक प्वाइंट पर ही अन्य जनपदों व राज्यों से आने वाले लोगों को तहसीलवाइज चिन्हित कर, उन्हें अलग-अलग बसों से तहसील मुख्यालयो पर पहुंचाया जाएगा।  इस चेक प्वाइंट पर तहसील वाइज चेकिंग व  डाटाबेस तैयार करने हेतु तहसीलवार पटल लगाई गई थी जिस पर तहसीलवार कार्मिकों द्वारा आने वाले लोगों का डेटाबेस व उनका पूर्ण विवरण अंकित करने की कार्यवाही की जा रही थी तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा स्क्रीनिंग भी की जा रही थी, जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया तथा उनसे बातचीत कर कार्य प्रणालियों को जाना एंव उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिया। 
 
 पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र ने पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि चेक प्वाइंट पर किसी प्रकार की कोई शिथिलता न हो, आने वाले हर वाहन और हर व्यक्ति की जांच तथा स्क्रीनिंग अवश्य सुनिश्चित कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ,थानाध्यक्ष गौरी बाजार सहित राजस्व, पुलिस  व चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।  
Facebook Comments