Tuesday 13th of October 2026 11:13:29 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Apr 2020 4:09 PM |   777 views

बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का निधन

मुम्बई- बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुम्बई के अस्पताल  कोकिला बेन धीरूभाई अम्बानी  में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से अपने दर्शको के दिलों में जगह बनाई |

इरफ़ान खान का जन्म 07 जनवरी 1967 को राजस्थान के जयपुर आमेर ओड क्षेत्र के एक साधारण परिवार में हुआ था |उनके पिता का नाम साहेब जादे यासीन अली खान और माता का नाम सईदा बेगम था ,24 अप्रैल को इरफ़ान की माँ निधन हो गया था |

इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनकी मुख्य फ़िल्में अंग्रेजी मीडियम, लंच बॉक्स , बिल्लू बार्बर ,  life  of pi , piku ,पान सिंह तोमर , मकबूल आदि थी | 

 

Facebook Comments