Wednesday 8th of April 2026 06:02:18 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 4:28 PM |   844 views

रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं ?

 
” स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है ” या  जान है तो जहान है ,ऐसे न जाने कितने ही मुहावरे आपने सुने होंगे | किन्तु आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों कहा जाता है ? ऐसा इसलिए क्यूंकि आप यदि स्वस्थ नही रहेंगे रोज बीमार पडतें रहेंगे तो  शरीर कमजोर हो जायेगा | आप कमजोर न पड़े इसलिए आपको अपना इमुनिटी पॉवर बढ़ाना होगा | यह कैसे बढेगा आईये हम बताते है आपको – 
 
योग-
योग व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रतिदिन योग करे |
 
फल का सेवन करें – 
संतरा , मौसमी ,नीबू आदि का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए |क्योकि इसमें भरपूर मात्र में विटामिन सी होता होता है ,जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं |
 
सलाद- 
भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन जरूरी होता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक हमारे लिए पर्याप्त होता है। ऊपर से नमक न डालें।
 
जल- 
प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पानी या तो सामान्य तापमान पर हो या फिर थोड़ा गुनगुना | फ्रिज का पानी पीने से बचें |
Facebook Comments