Tuesday 20th of October 2026 05:45:29 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 2020 3:02 PM |   648 views

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 5 करोड़ 25 लाख का सहयोग दिया

गोरखपुर – इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने covid- 19 महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार के प्रयासों में अपना योगदान दिया है। संस्थान के गोरखपुर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस रागिनी गुप्ता ने बताया की संस्थान ने पीएम केयर फंड में विनम्र योगदान देते हुए 5.25 करोड़ की राशि जमा की है।  इसमें 5 करोड़ संस्थान ने अपने फण्ड से एवं 25 लाख रुपये अपने कर्मचारियों एवं कंपनी सचिव सदस्यों से एकत्रित किये है।
 
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने अपने सन्देश में कहा की “एक साथ हम कर सकते हैं, एक साथ हम करेंगे” के मंत्र को ध्यान रखते हुए, संस्थान ने वर्तमान स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अपने कर्मचारियों, सदस्यों और छात्रों के लिए एक प्रासंगिक योजना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
 
संस्थान अपने ऑनलाइन सपोर्ट सिस्टम और सोशल मीडिया हैंडल द्वारा लगातार अपने सदस्यों एवं छात्रों के लिए समन्वय एवं सहयोग स्थापित करता रहा है। आईसीएसआई के विभिन्न हितधारकों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों को स्वीकार करते हुए, सीएस आशीष गर्ग ने कहा की “हम इस अवसर पर समर्थन करने के लिए अपने सभी सदस्यों, छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की हार्दिक सराहना करते हैं।
 
कोविड -19 संकट से निपटने की एक सहज इच्छा के साथ, संस्थान का दृढ़ विश्वास है कि एक साथ देश जल्द ही इसमें जीत हासिल कर सकेगा और एक मजबूत राष्ट्र बनने की राह पर आगे बढ़ेगा।
 
 
 
 
 
Facebook Comments