Saturday 5th of September 2026 02:33:55 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2020 1:43 PM |   3506 views

लिवरपूल ने लगातार 18वीं जीत से रिकार्ड की बराबरी की

लिवरपूल ने सैडियो माने के अंतिम क्षणों में किये गये गोल के दम पर वेस्ट हैम को 3-2 को हराकर प्रीमियर लीग फुटबाल में लगातार 18वीं जीत दर्ज करके मैनचेस्टर सिटी के पिछले रिकार्ड की बराबरी की। पिछले साल 20 अक्टूबर को मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ मैच ड्रा खेलने के बाद से लेकर लिवरपूल ने अपने सभी मैच जीते हैं। एक समय लग रहा था कि उसका विजय अभियान रुक जाएगा।

जियोर्जिनो विनालडम ने लिवरपूल की तरफ से शुरुआती गोल किया लेकिन इसा डियोप ने जल्द ही बराबरी का गोल कर दिया। पाब्लो फोरनैल्स ने वेस्ट हैम को बढ़त दिलायी लेकिन लुकास फैबियान्स्की की गलती से मोहम्मद सालेह ने इस सत्र में अपना 19वां गोल करके लिवरपूल को बराबरी दिला दी। खेल समाप्त होने से नौ मिनट पहले माने ने लिवरपूल के लिये तीसरा और निर्णायक गोल किया। इस जीत से लिवरपूल दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 22 अंक आगे हो गया है।लिवरपूल ने इससे मैनेचेस्टर सिटी के अगस्त 2017 से लेकर दिसंबर 2017 तक प्रीमियर लीग में लगातार 18 जीत दर्ज करने के रिकार्ड की भी बराबरी की।

Facebook Comments