Saturday 24th of October 2026 11:32:02 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2020 1:34 PM |   2899 views

राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

नयी दिल्ली- राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे।चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें सदस्यों के कार्यकाल पूरे होने के कारण अप्रैल में अलग-अलग तारीखों को रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है। मतगणना चुनाव खत्म होने के करीब एक घंटे बाद 26 मार्च की शाम को ही की जाएगी।

उच्च सदन में जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें राकांपा नेता शरद पवार, केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले) , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल (भाजपा) शामिल हैं।

Facebook Comments