Saturday 24th of October 2026 10:47:31 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2020 7:21 PM |   2863 views

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ रैली का आयोजन किया गया

सुल्तानपुर – जिलाधिकारी सी ० इंदुमती के निर्देशानुसार कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय विकासखंड जयसिंहपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता लाने हेतु रैली का आयोजन किया गया |जनपद में घटते हुए लिंगानुपात को बढाने हेतु जनमानस को बेटी बचाओ ,बेटी पढाओ का शपथ भी दिलाया गया |उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने दिया |इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओ की समस्याओ एवं योजनाओ से लाभान्वित करने हेतु चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन 181 ,महिला हेल्पलाइन 1080 वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी |इस अवसर पर रेखा गुप्ता ( महिला कल्याण अधिकारी ),जिला समन्यवक संतोष पाल , महिला शक्ति केंद्र राजकुमारी मिश्रा वार्डन ,बबिता सिंह अध्यापिका एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे |    

Facebook Comments