Tuesday 20th of October 2026 04:29:27 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2020 3:46 PM |   2381 views

चीन में ऑनलाइन खाद्य पदार्थ की मांग बढ़ी

बीजिंग(एजेंसी न्यूज़ )-चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर ऑनलाइन खाद्य पदार्थ मंगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। चीन की सरकार ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण हासिल करने के लिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है जिसके बाद ऑनलाइन खाद्य पदार्थ बेचने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है।

जनवरी में कोरोना वायरस के मद्देनजर फैक्ट्रियां, रेस्त्रां, सिनेमाघर, कार्यालय और दुकान बंद कर दिए गए थे जिसके बाद ई-कॉमर्स उद्योग यहां तेजी से फलने-फूलने लगा। सरकार कारोबारी गतिविधियां शुरू करना चाहती है लेकिन साथ में उसने यह भी कहा है कि जो लोग घर से काम कर सकते हैं, वह अपने घर में ही रहें। कुछ शहरों में तो यह नियम तक तय है कि एक दिन में परिवार का एक सदस्य ही घर से बाहर निकलेगा। ऐसे में ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी है।

Facebook Comments