Thursday 22nd of October 2026 09:55:49 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2020 5:18 PM |   1644 views

शहनाज और सिद्धार्थ की हुई लडाई बिग बॉस के घर में

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला विवादित शो Big Boss 13 के घर में आए दिन घरवालों के बीच रिश्ते बनते भी है और टूटते भी हैं| तो चलिए आपको बताते हैं, घर में क्या नया ट्विस्ट चल रहा है| Shehnaz Gill और Siddharth Shukla के बीच जमकर लड़ाई हुई Shehnaz के तो आंसू भी निकल पड़े|

घर में शहनाज से सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती को लेकर पूछा जाता है तो वह दावा करती हैं कि वह सिद्धार्थ से भावुक तौर पर जुड़ी हैं, लेकिन फिर बाद में वह सिद्धार्थ के दुश्मन ग्रुप के साथ जाकर बैठती हैं| वहीं उनकी और सिद्धार्थ की दोस्ती पर जब सवाल उठाया गया और पूछा गया कि क्या यह सिर्फ गेम के लिए हैं, जिसे वह मान लेती हैं| इसके बाद सिद्धार्थ उनसे बहस करने लगते हैं|

इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ को बाथरुम में लड़ते हुए देखा जाता है और शहनाज को रश्मि देसाई से बात करते देखा जाता है| शहनाज रश्मि से कहती हैं, “ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में”

एक रिपोर्ट के मुताबिक  एक प्रोमो क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की प्रतिभागी माहिरा शर्मा की शहनाज को ‘गंद’ कहने को लेकर आलोचना की जाती है. ऐसे में माहिरा को आगे कहते सुना जाता है कि शहनाज ने एक बार उनसे कहा था कि, “तू क्या है, तेरा लेवल क्या है|

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सिद्धार्थ और शहनाज आपस में बात तक भी नहीं कर रहे थे और जब शहनाज सिद्धार्थ से बात करने गई तो सिद्धार्थ ने ये कह कर माना कर दिया कि मैं ऐसे फेक लोगों से दूर ही रहता हूं| इसके बाद जब शहनाज से सिद्धार्थ से इसकी वजह पूछी तो सिद्धार्थ ने ये कहा कि जो लड़की अपने मां बाप की सगी नहीं हुई वो दूसरों की कैसे हो सकती है|

 

Facebook Comments