Tuesday 20th of October 2026 03:36:46 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2:32 PM |   2417 views

हल्दी दूध पीने के फायदे

सर्दी होने पर या शारीरिक पीड़ा होने पर घरेलू  इलाज के रूप में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल करने को प्राय : दादी ,नानी को कहते सुना होगा |क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने / बुजुर्ग लोग ऐसा क्यू कहतें थे –  नही पता तो हम बताते हैं इसका उपयोग क्यों जरूरी है ? 

हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी बायोटिक गुणों के लिए जानी जाती है |दूध में कैलिशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है |यदि हल्दी और दूध दोनों का मिश्रण हो जाये तो यह अमृत के सामान है |

हल्दी दूध  पीने के फायदे –

1- शारीरिक दर्द में आराम – शरीर के दर्द में हल्दी वाला दूध आराम देता है |हाथ -पैर और शरीर के अन्य भागो में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरुर पियें |

2- त्वचा  होगी साफ़ और चमकदार –  दूध पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक पैदा होती है, और दूध के साथ हल्दी का सेवन, एंटीसेप्टिक एवं  एंटी बैक्टीरियल होने के कारण त्वचा की समस्याओं जैसे – इंफेक्शन, खुजली, मुंहासे आदि के बैक्टीरिया को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है ।

3- हड्डियाँ बनेगी मजबूत –  दूध में कैल्श‍ियम होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी के गुणों के कारण रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इससे हड्डी संबंधि‍त अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है और ऑस्टियोपोरोसिस में कमी आती है।

4- पाचन तंत्र रखे ठीक – हल्दी वाले दूध का सेवन, आपकी आंतो को स्वस्थ रखकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पेट के अल्सर, डायरिया, अपच, कोलाइटिस एवं बवासीर जैसी समस्याओं में भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है। 

5- ब्लड शुगर को कम करे – खून में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाने पर हल्दी वाले दूध का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। 

6- सांस की तकलीफ में आरामदायक – हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनस, फेफड़ों में जकड़न व कफ से राहत देने में सहायता करते हैं।  गर्म दूध के सेवन से शरीर में गर्मी का संचार होता है जिससे सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

                         ( प्रियंका )

Facebook Comments