Sunday 28th of April 2024 12:27:59 PM

Breaking News
  • फिर चोटिल हुई ममता बनर्जी , हेलीकाप्टर में चढ़ते वक़्त गिर गई |
  • धनंजय सिंह को मिली बड़ी रहत , इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत , नहीं लड़ पायेंगे लोकसभा चुनाव |
  • INDIA में चुनाव के दौरान राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान को न घसीटे _ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jan 2020 10:32 AM |   270 views

NRC और CAA देश हित में नही – शास्त्री

लखनऊ – राष्ट्रीय समानता दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी 2020 को प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में कामन हाल ,बी -ब्लाक दारुलशफा ,लखनऊ में सम्पन्न हुई |

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री थे |राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर किया |

कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह(  प्रदेश अध्यक्ष ,किसान मोर्चा ,समानता दल ) ने किया |

बतौर मुख्य अतिथि मोती लाल शास्त्री ने कहा कि NRC और  CAA देश हित में नही है |केंद्र की सरकार आम आदमी को पुनः कतार में खड़ा करना चाहती है |किन्तु हम लोग इसे सफल नही होने देंगे |किसी भी राष्ट्र का नौजवान और किसान रीढ़ की हड्डी होता है , जो इस सरकार की नीतियों से उपेक्षित है |

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ( लूट , हत्या, बलात्कार ) जैसी घटनाये  दिन -प्रतिदिन बढ़ रहीं  हैं | 2022 के विधान सभा चुनाव   में समानता दल प्रदेश की सियासत में अहम भूमिका निभाएगा |

प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने देश की समता , समानता एवं विश्व – बंधुत्व की विचारधारा को मार देना चाहती है |

इस लिए महापुरूषों के इतिहास को मिटा  रही है ,जो हमारे देश की बहु -संस्कृति के पोषक रहें हैं |दिल्ली में संत रविदास मंदिर को तोडना तथा सरकारी दस्तावेजों से अशोक चिन्ह का हटाया जाना इसका उदहारण है |

प्रदेश मुख्य महासचिव  अगम स्वरुप ने संगठनात्मक मजबूती पर अपने कार्यकर्ताओं को ध्यान देने को कहा |  जिससे की हम शासन – सत्ता हासिल कर सकें |

बैठक में हरी सिंह कुशवाहा , श्री कृष्ण कुशवाहा ,सत्यपाल शाक्य , राजाराम शाक्य  तेज सिंह सैनी , राजेंद्र सिंह ,वीरेंदर सिंह कुशवाहा , शिव राम मौर्य ,जय प्रकाश , मुरारीलाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे |

Facebook Comments