Tuesday 13th of October 2026 09:12:07 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2020 12:32 PM |   1979 views

जेएनयू हिंसा मामले की न्यायिक जांच हो -सपा

लखनऊ- समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों और शिक्षकों से हुई मारपीट की कड़ी निन्दा करते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। अखिलेश ने रविवार देर रात ‘ट्वीट’ किया, ‘जेएनयू में जिस तरह नकाबपोश अपराधियों ने छात्रों और अध्यापकों पर हिंसक हमला किया है, वह बेहद निंदनीय है। इस विषय में तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों पर हुआ हमला यह दिखाता है कि सरकार डर दिखाकर राज करने के लिये किस हद तक गिर सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिंसा और नफरत फैलाकर समाज का ध्रुवीकरण करना चाहती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाजपा के उपद्रवी सिपाहियों की तरह काम कर रही है।

Facebook Comments