Wednesday 21st of October 2026 08:27:07 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2019 8:28 PM |   1872 views

‘हंगामा2’ अगले साल अगस्त में होगी रिलीज

 मुम्बई- फिल्मकार प्रियदर्शन करीब सात साल बाद ‘हंगामा2’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी । बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘रंगरेज’ थी।

फिल्म ‘हंगामा2’ में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा प्रणीता सुभाष नजर आएंगी। फिल्म ‘हंगामा’2003 में आई थी।

प्रियदर्शन ने कहा, ‘‘ ‘हंगामा’ को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब भी दर्शक उसकी बात करते हैं। मैं फिल्म ‘हलचल’ और ‘गरम मसाला’के बाद निर्माता रतन जैन के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर खुश हूं।  निर्माता रतन जैन ने कहा कि वह ‘हंगामा2’ को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हंगामा’ अपने समय की मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक थी और हर एक पीढ़ी को यह पसंद आई, हम इसे एक बार फिर उस फ्रेंचाइजी की फिल्म बड़े पर्दे पर लाने को लेकर उत्साहित हैं। स्वतंत्रता दिवस पर ‘हंगामा2’ के साथ हंसी का सफर करने को तैयार हो जाइए। फिल्म ‘हंगामा 2’ का हालांकि 2003 में आई ‘हंगामा’ से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं होगा।

Facebook Comments