Friday 17th of April 2026 02:15:01 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Dec 2019 7:41 PM |   649 views

अशोक चिन्ह के साथ छेड छाड़ बर्दास्त नही – संजय दीप

देवरिया – आज राष्ट्रीय समानता दल की बैठक भुजौली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई |इस बैठक में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की गयी |

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि ” यह कैसा राष्ट्रवाद है ” जिस सम्राट अशोक ने विश्व के इतिहास में भारत का परचम लहराया पूरी दुनिया को शांति व मानवता का सन्देश दिया |

पहले मुद्रा अंकित अशोक चिन्ह को विलुप्त किया गया अब भारत सरकार  द्वारा पासपोर्ट से भी अशोक चिन्ह हटाया जा रहा है , जो निंदनीय है |हमारे कार्यकर्ता पुरे प्रदेश में इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे | 

प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लूट भ्रष्टाचार ,हत्या ,बलात्कार का ग्राफ बढ़ा है |नागरिक संशोधन बिल देश हित में नही है |बैठक में रमा शंकर चौरसिया ( महामंत्री ) , हरिनरायण कुशवाहा , अजीत सिंह , अब्दुल हसन ,इलियास अहमद , सुरेन्द्र पटेल , आदि मौजूद रहे |            

Facebook Comments