Thursday 22nd of October 2026 04:58:54 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Dec 2019 6:06 PM |   926 views

आईपीएल नीलामी में शामिल होंगे 332 खिलाड़ी

नई दिल्ली-  इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा जिसमें आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने खुद को सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपये वर्ग में रखा है।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ आईपीएल की आगामी सत्र के लिए शुरुआत में 997 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। आठ फ्रेंचाइजियों से मिले चयनित खिलाड़ियों की सूची के बाद इसे छोटा कर दिया गया। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श और श्रीलंका के अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने भी खुद को दो करोड़ रुपये वाले खिलाड़ियों की सूची में रखा है। इस बोली में सिर्फ 73 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जोड़ सकते है जिसमें केवल 29 विदेशी शामिल होंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स से रिलीज किये गये रोबिन उथप्पा ने खुद को डेढ़ करोड़ रुपये की सूची में रखा है वह इस सूची के इकलौते भारतीय खिलाड़ी है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल में नहीं खेला है लेकिन उन्होंने और साथी खिलाड़ी पैट कमिंस ने खुद को सबसे ऊंची कीमत (दो करोड़ रुपये) वाले खिलाड़ियों की सूची में रखा है। कमिंस इससे पहले केकेआर, दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

मैक्सवेल ने हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए ब्रेक लिया था। वह आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान फिंच के साथ पिछले सत्र से बाहर होने के बाद नीलामी पूल में वापस आ गए हैं। फिंच एक करोड़ रुपये के खिलाड़ियों की सूची में है। केकेआर से रिलीज किये गये आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन को इस बोली में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद होगी।

उथप्पा के आलवा जिन भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजर होगी उसमें पियूष चावला (केकेआर), युसूफ पठान (सनराइजर्स हैदराबाद) और जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) शामिल है। ये सभी खिलाड़ी एक करोड़ रुपये की सूची में है। नीलामी में 186 भारतीय खिलाड़ी जबकि 143 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी शामिल है।

सबसे अधिक कीमत वाले दो करोड़ के ब्रैकेट में सात खिलाड़ी है जबकि डेढ़ करोड़ के ब्रेकेट में 10 और एक करोड़ रुपये के ब्रेकेट में 23 खिलाड़ी है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में 183 खिलाड़ी 20 लाख, सात खिलाड़ी 40 लाख और आठ खिलाड़ी 30 लाख रुपये की सूची में शामिल है।

Facebook Comments