Wednesday 4th of February 2026 12:41:30 PM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Dec 2019 6:10 PM |   1535 views

कपिल शर्मा के घर बिटिया ने जन्म लिया

मुंबई-  कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मंगलवार को बेटी को जन्म दिया। लोकप्रिय हास्य कलाकार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की।

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ बिटिया के घर आने से खुश हूं, आपके आशीर्वाद की जरूरत है, आप सभी को ढेर सारा प्यार, जय माता दी। शर्मा और चतरथ की शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले बच्ची ने जन्म लिया है। दोनों की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी।

Facebook Comments