Thursday 22nd of October 2026 10:43:19 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Nov 2019 5:10 AM |   2146 views

19 से 25 नवम्बर तक विश्व धरोहर सप्ताह

कुशीनगर – विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर राजकीय बौद्ध  संग्रहालय कुशीनगर द्वारा स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | प्रदर्शनी का शुभारम्भ अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध   भिक्षु संस्थान ,लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष भिक्षु नन्द रतन द्वारा किया गया |बतौर मुख्य अतिथि नन्द रतन ने कहा कि अपनी विरासत और धरोहरों की सुरक्षा और संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है |यह हमारे गौरवपूर्ण  अतीत का बोध कराती है |

विश्व धरोहर सप्ताह प्रत्येक वर्ष 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाया जाता है | संग्रहालय द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के  प्रमुख स्मारकों में चीन की दिवार , मिश्र के पिरामिड , एफिल टावर ,ताजमहल , लाहौर का मुग़ल गार्डन ,माचू पिचू , तथा देश के प्रमुख मकबरों को दिखाया गया है |यह प्रदर्शनी 19 से 25 नवम्बर 2019 तक आम जन के दर्शनार्थ रहेगी |

इस छायाचित्र प्रदर्शनी  में दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मंदिर एवं राजस्थान के किले  आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं संग्रहालयाध्यक्षअमित दिवेदी ने बताया कि संस्कृति विभाग की ओर से जारी वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर के अनुपालन में प्रदर्शनी का आयोजन  किया गया है |             

Facebook Comments