Saturday 5th of September 2026 04:52:06 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2019 4:54 AM |   2063 views

भुलभुलैया की सीक्वल में नजर आएंगी अभिनेत्री तब्बू

मुंबई-  कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘‘भुलभुलैया 2’’ में अभिनेत्री तब्बू भी नजर आएंगी। यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ‘‘भुलभुलैया’’ की सीक्वल है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी हैं।कार्तिक और कियारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म में तब्बू का स्वागत किया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘भुलभुलैया 2 की दुनिया में तब्बू मैम का स्वागत है। हम शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ कियारा ने ट्वीट किया, ‘‘भुलभुलैया2 की इस अनोखी टीम में तब्बू मैम आपका स्वागत है और हम आपके साथ शूटिंग करने का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं।

वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘‘भुलभुलैया’’ में विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने अभिनय किया था। यह फिल्म 1993 मे आई मलयालम हास्य मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘‘मणिचित्राझु’’ की रीमेक थी। ‘‘भुलभुलैया 2’’ 31 जुलाई2020 को सिनेमाघरों में आएगी।

 
 
Facebook Comments