Thursday 22nd of October 2026 07:15:57 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2019 7:13 PM |   1582 views

आधुनिक युग के आर्यभट्ट नही रहे

पटना – वशिष्ठ नारायण सिंह को आधुनिक युग का आर्य भट्ट कहा जाता था |उन्होंने  14 नवम्बर 2019 को PMCH में अपनी अंतिम सास ली |

विलक्षण प्रतिभा के धनी भोजपुरी माटी के इस महान सपूत का जन्म भोजपुर जनपद ( बिहार ) के छोटे से गाँव बसंतपुर में 2 अप्रैल 1942 को हुआ था |नेतरहाट विद्यालय से हाई स्कूल पास करने के बाद ,पटना साइंस कॉलेज के विद्यार्थी बने बाद में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से 1969 में ” साइकिल वेक्टर स्पेस थ्योरी पर शोध किया | यहीं से इनकी गणित की दुनिया प्रारंभ हुई |वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर तथा नासा में भी काम किया |उन्होंने भारत के कई संस्थानों में भी काम किया |उन्होंने आइन्स्टीन के सिद्धांत को चुनौती  भी दी थी |  

Facebook Comments