Wednesday 21st of October 2026 07:33:20 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2019 3:46 PM |   1607 views

प्रधान न्यायाधीश उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली- प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से शुक्रवार को मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि अयोध्या भूमि विवाद मामले में अगले हफ्ते फैसला आने के मद्देनजर यह बैठक होगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से बात की है और वह अपने चैंबर में उनसे मुलाकात करेंगे। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में लगातार 40 दिन तक सुनवाई चलने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। यह फैसला 17 नवंबर से पहले आने की उम्मीद है क्योंकि प्रधान न्यायाधीश गोगोई उस दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Facebook Comments