Wednesday 21st of October 2026 05:46:10 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2019 3:04 PM |   1479 views

प्रदूषण विभाग ने दो फैक्ट्रियों पर लगाया जुर्माना

मुजफ्फरनगर-  प्रदूषण-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल न करने के आरोप में दो फैक्ट्रियों पर कुल सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग ने मंगलवार को सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 75,000 रुपये और अम्बा शक्ति लिमिटेड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग के एक दल ने जांच के दौरान कथित रूप से पाया कि ये इकाइयां प्रदूषण-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर रही थीं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने मंगलवार शाम अलग-अलग जगह कूड़ा जलाने के मामले में आठ लोगों पर जुर्माना लगाया। नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी वी के मणि त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों को बताया कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Facebook Comments