Thursday 22nd of October 2026 05:54:32 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Oct 2019 7:37 PM |   1779 views

हिन्दू समाज पार्टी के नेता की दिनदहाडे हत्या

 

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाडे कथित रूप से हत्या कर दी गयी । पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने तिवारी पर चाकू से वार किये और गोली भी मारी । गंभीर रूप से जख्मी तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस के अनुसार हमलावर नाका थानाक्षेत्र के खुर्शेदबाग में तिवारी के आवास पर बने कार्यालय में गये और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये । इस बीच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि हत्यारे करीब 30 मिनट से अधिक समय तिवारी के साथ रहे । ऐसा लगता है कि किसी परिचित ने इसे अंजाम दिया है ।
सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हासिल हुए हैं और पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा करेगी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि हत्यारों की धरपकड के लिए पुलिस की दस टीमें लगायी गयी हैं ।उन्होंने  कहा कि ऐसा लगता है कि आपसी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है । मौके पर एक असलहा बरामद हुआ है । इस बीच तिवारी की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया । एहतियातन क्षेत्र की दुकानें बंद करा दी गयीं हैं ।

Facebook Comments