Thursday 22nd of October 2026 05:54:33 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2019 10:11 PM |   1553 views

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने की आलोचना करने वालों के बयान इतिहास में दर्ज होंगे- मोदी

बीड- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने का विरोध करने वालों के बयान इतिहास में दर्ज होंगे । मोदी ने महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में चुनावी रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव भाजपा की ‘कार्यशक्ति’ और विपक्ष की ‘स्वार्थ शक्ति’ के बीच की लड़ाई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इतिहास हर उस व्यक्ति को याद रखेगा जिसने भी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने की आलोचना की है। कांग्रेस और राकांपा के नेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कुंठित और अस्वीकृत ’ किए गए लोग जनता का भला कैसे सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जनता का धन लूटने वालों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Facebook Comments