Sunday 6th of September 2026 01:45:58 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Oct 2019 2:32 PM |   1612 views

बुजुर्ग व्यापारी की हत्या कर दस लाख लूटे

देवरिया-  जिले में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और कथित रूप से दस लाख रूपये लूट कर फरार हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी।कोतवाली थाने के कोतवाल अरूण कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक सुभाष मद्धेशिया (75) तरकुलवा थाने की मुख्य सड़क पर स्थित बाजार के रहने वाले थे।
मौर्य के अनुसार, मद्धेशिया के परिजनों ने बताया कि वह रविवार को घर से ट्रक खरीदने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे लेकिन ट्रक की खरीदारी नहीं हो पायी। वह मंगलवार सुबह देवरिया की ट्रेन से उतर कर तरकुलवा जाने के लिए रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और रूपए लूट कर भाग गए ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Facebook Comments