Saturday 5th of September 2026 06:07:18 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2019 12:11 PM |   1625 views

मालगाड़ी पटरी से उतरी, यातायात दो घंटे जाम

बरेली (उत्तर प्रदेश)- धनेटा रेलवे स्टेशन के पास सेना की स्पेशल मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात जाम रहा।मंडल रेल प्रबंधक करण प्रकाश ने बताया कि स्पेशल गाड़ी मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रही थी। ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। ट्रेन की आखिरी बोगी पटरी से उतर गई।उन्होंने बताया की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेनों का आवागमन ढाई घंटे में सुचारू हो गया।मंडल रेल प्रबंधक ने बताया डाउनलाइन की गाड़ियों को बरेली में रोक दिया गया था या फिर अन्य स्टेशनों पर उनका ठहराव दिया गया।

Facebook Comments