Saturday 5th of September 2026 09:54:59 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2019 5:32 PM |   2704 views

राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 16 अक्तूबर को

नई दिल्ली —  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 16 अक्तूबर को होगा।चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार चार अक्तूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे, नामांकन पत्रों की जाँच पाँच अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गयी है।मतदान 16 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा।उल्लेखनीय है कि जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भाजपा के सदस्य थे जबकि जेठमलानी बिहार से उच्च सदन में राजद के सदस्य थे।जेटली का निधन 24 अक्तूबर को हुआ था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक था।जेठमलानी का निधन आठ सितंबर को हुआ था और उच्च सदन में उनका कार्यकाल सात जुलाई 2022 तक था।

Facebook Comments