Monday 1st of December 2025 01:17:39 PM

Breaking News
  •  सोनिया -राहुल पर नई FIR के बाद कांग्रेस का तीखा हमला ,EC पर भी साधा निशाना |
  • तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी भारी बारिश से तीन लोगो की मौत |
  • अनंत गोएंका 2025-26 के लिए फिक्की अध्यक्ष बने |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Sep 2019 8:55 AM |   1524 views

भोजपुरी भाषा आठवी अनुसूची मे हो शामिल

लखनऊ – आज भोजपुरी भाषा एवं इसकी संस्कृति विश्व विख्यात है | इसके अनेक आयामों ( लोक गीत , कजरी , बिरहा, चैता ) ने भारतीय संस्कृति की अमिट छाप भारतीयों के मष्तिष्क पटल पर  विराजमान  है|भोजपुरी एक आर्य भाषा है जो मुख्यत पश्चिम बिहार ,पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी झारखण्ड मे बोली जाती है |भोजपुरी बोली को हर हाल मे संविधान की आठवीं अनुसूची मे शामिल किया जाना चाहिए |उक्त बाते भोजपुरी की लोकगायिका “संजू सिंह ” ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं |

संजू के मधुर स्वर मे काफी सारे एल्बम मैया शेरावाली , शुभ विवाह ,दऊरा सजल ,सैया मोर सिपहिया ,दर्शन माई के , नैना लागे रे ,कनवा के बाली बाज़ार  मे उपलब्ध है |बतौर गायिका संजू कहती हैं कि भोजपुरी बोली अपनी मिठास के कारण भारतीय सभ्यता और संस्कृति की परिचायक है |

Facebook Comments