Wednesday 4th of March 2026 04:03:53 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Sep 2019 6:17 PM |   1736 views

मीत मिलो एक बार

तुमसे मिलना हुआ एक हंसी रात मे 

हाल -ए -दिल कह दिया बात ही बात मे 

तुमसे जीवन की खुशिया सभी है मेरी 

तुम मिले थे मुझे पहली बरसात मे 

आन फिर से मिलो अब ख्यालात मे 

दुरिया न रहें अब तो जज्बात   मे 

हाथ मे हाथ ले भीग जाये सनम 

आपका साथ हो ऐसे बरसात मे 

प्रीत की रीत प्रियतम निभाना सदा 

प्यार मे मेरे तुम भीग जाना सदा 

फूल से महके हम दोनों एक साथ मे 

खुशबू जग मे लुटाएंगे बरसात मे 

तुमसा दूजा नही सारे  संसार मे

डूब जाता हू बस   तेरे प्यार मे  

बन दीवाना तेरा भूल कर सारे  गम

भीग जायेगा यश ऐसी बरसात मे   

                                                                        (यशपाल सिंह  चौहान  )

         

Facebook Comments