Saturday 5th of September 2026 04:57:13 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2019 6:57 PM |   2581 views

एन० डी ० आर० एफ ० की टीम देवरिया पहुंची

देवरिया (ब्यूरो)- जिलाधिकारी अमित किशोर ने  बी ० आर ० डी ० पी० जी० कालेज के पीछे स्थित मेहडा पुरवा मे कुर्ना नाले के जल जमाव से मैरुण्ड घरो की सहायता के लिए एन० डी ० आर० एफ ० की टीम को बुलाया |स्वयं स्टीमर पर उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र , एन० डी ० आर० एफ ० की टीम के साथ बैठकर पानी से घीरे घरों तक जाकर , उनसे घर से निकलने तथा   सुरक्षित जगहों पर विस्थापित होने को कहा | इस दौरान उन्होंने पांच घरो के लगभग बीस सदस्यों को विस्थापित करने हेतु निकलवाया |

जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि पिछले सप्ताह अपेक्षा से अधिक वर्षा होने के कारण पानी इकठ्ठा हो गया है |इसको ध्यान मे रखते हुए ऐसे मैरुण्ड जगहों पर लोगो की सहायता के लिए एन० डी ० आर० एफ ० टीम बुलाई गयी है, जो लोगो को  घरो से निकालने मे मदद करेगी |चोरी की घटनाओं से लोगो को बचाने के लिए पुलिस बराबर गश्त करेगी |गोरखपुर से आयी 21 सदस्यीय एन० डी ० आर० एफ़० की टीम मे इंस्पेक्टर डी ० पी० चन्द्र, एस ० आई ० दिवाकर सिंह , शुभा चन्द्र , हवलदार मेजर अरविन्द कुमार , मनोज कुमार , आदित्य रंजन के साथ- साथ  तहसीलदार सदर , लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी लोगो की मदद के लिए सक्रिय रहे |      

Facebook Comments