Thursday 9th of April 2026 03:05:52 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2019 10:56 AM |   2844 views

होली आई रे

लाल रंग सूरज से ,हरा रंग सावन से 

लिए बसंती रंग ,उमंग मनभावन से 

आज सुनहरे रंगों की डोली आई रे 

आज दीवानों की रंगीली होली आई रे 

लाल गुलाल हरे रंगों से भरी -भरी पिचकारी 

खेलत फाग रसिया देवर ने भाभी पर दे मारी 

रंग -बिरंगी अपनी हमजोली आई रे 

आज दीवानों की रंगीली टोली आई रे 

सरेह बीछे सरसों से रंग पीला ज्यो पीली चुनरिया 

लिए अम्बर से आसमानी नीला धरा से हरी घघरिया 

रंग बिरंगी रंगीली टोली आई रे 

आज दीवानों की होली आई रे 

( डॉ तारा सिंह ‘अंशुल ‘) 

Facebook Comments