Sunday 25th of October 2026 09:56:57 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2019 7:01 PM |   3326 views

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को

देवरिया (ब्यूरो )- जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष ,जिला विधिकसेवा प्राधिकरण अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर मे किया जायेगा |इस लोक अदालत मे अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ट विषय -आपराधिक शमनीय वाद धारा 138 परा क्रम ,लिखित अधिनियम ,बैंक वसुलीवाद ,मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं ,परिवारिकवाद ,श्रमवाद ,भूमि अधिग्रहणवाद ,विधुत एवं जल ( केवल शमनीय ),सर्विस मे वेतन और भत्ते से संबंधित ,विवाद एवं सेवा निवृत लाभों से संबंधित विवाद ,राजस्व वाद ,अन्य सिविल वादों (किराया ,सुखाधिकार व्यादेश विशिष्ट अनुतोष वाद )एवं अन्य वाद जो लंबित एवं प्री -लिटिगेशन आदि विवादों का निस्तारण पक्षकारो के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा |सचिव जिला विधिकसेवा  प्राधिकरण सूर्यकान्त धर दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए जनपद के समस्त वादकारियो को अवगत कराया है की तिथि नियत कराकर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय मे प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित करायें |राजस्व न्यायालय से संबंधित लंबित एवं प्री -लिटिगेशन विवादों के निस्तारण हेतु उक्त तिथि को तहसील विधिक सेवा समितिओं द्वारा भी हर तहसीलों मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा |

Facebook Comments