Sunday 25th of October 2026 09:10:19 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2019 9:10 PM |   3197 views

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च

देवरिया – समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद मे संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ,मेहरौना मे शिक्षा सत्र  2019 -20 मे कक्षा6, 7, 8, 9,एवं 11 मे रिक्त स्थानों पर जनपद स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराया जाना है |प्रवेश परीक्षा का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विधालय मेहरौना विकास खण्ड रामपुर कारखाना मे किया जायेगा तथा प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है |

जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल उपरोक्त जानकारी देते हुए उक्त विधालय मे प्रवेश हेतु इच्क्षुकआवेदकों को अवगत कराया है कि कार्यालय मे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च है |

Facebook Comments