Thursday 15th of October 2026 04:14:39 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Aug 2022 5:24 PM |   864 views

विशेष लोक अदालत का आयोजन 6 अगस्त को होगा

संत कबीर नगर -उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवम मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार  6 अगस्त 2022 को आर्बिट्रेशन मामलों के निस्पादन वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल की अध्यक्षता में किया जाएगा।

विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जो व्यवसायिक लेन देन/बैंक ऋण आदि से संबंधित होंगे। जिले में इस प्रकार के मामले जनपद न्यायाधीश एवम अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायालयों में ही लंबित हैं। पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित आकर न्यायालय के माध्यम से बैंक प्रतिनिधियों से सुलह समझौता कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें हैं।

उक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में प्रातः 10 बजे से सायं 03 बजे तक होगा। ससमय संबंधित लोग उक्त विशेष लोक अदालत में पहुंचने का कष्ट करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लंबित पड़े मामले निस्तारित किए जा सकें,। 

Facebook Comments