Saturday 7th of November 2026 11:50:43 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jul 2022 6:18 PM |   646 views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्युत विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गई

अमेठी- आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर @2047 बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज विवेकानंद सभागार राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश  मयंकेश्वर शरण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय एवं राज्य सरकार के सहयोग से जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह में राज्य के सभी जिलो में बिजली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्युत को घर घर पहुंचाने और आधारभूत संरचना मजबूत करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं, विद्युत विभाग की शिकायतों हेतु निशुल्क टोल फ्री नंबर 1912 चौबीस घंटे संचालित है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय से बिजली बिल जमा करें ताकि निर्बाध रूप से बिजली प्राप्त होती रहे।

बिजली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के संबंध में लघु फिल्म दिखाई गई तथा संकल्प सेवा संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सहज सरल शब्दों में विद्युत विभाग की उपलब्धियों इत्यादि के संबंध में मनमोहक प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली, लाइन अनुरक्षण तथा सौभाग्य व पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत  उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह ने किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत आरपी प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत, एसडीओ, सौभाग्य योजना के लाभार्थी, विद्युत उपभोक्ता, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Facebook Comments