Friday 23rd of October 2026 12:58:36 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jul 2022 6:09 PM |   909 views

हर घर तिरंगा” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुशीनगर -आजादी का अमृत महोत्सव के  अंतर्गत अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर  ” हर घर तिरंगा” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आज  स्व0 फूलमती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुशीनगर के छात्र -छात्राओं के मध्य किया गया |

प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 10 तक के कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर सुंदर चित्रांकन किए।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर  के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अर्जुन कुशवाहा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया।प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कुमारी अनुराधा सिंह कक्षा -10 व द्वितीय पुरस्कार कुमारी सोनम कुशवाहा कक्षा- 09, तृतीय पुरस्कार कुमारी अलका सिंह कक्षा-10 को, सांत्वना पुरस्कार विशाल सिंह कक्षा-10, नीलोत्पल प्रजापति कक्षा-10 व कुमारी मानसी गोंड को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया ।

उक्त अवसर पर प्रधानाचार्या, गीता पाठक , अमानत खान, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, किरण सिंह, राहुल यादव, फुलकेश्वर सिंह आदि शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं तथा पर्यटन सूचना अधिकारी  प्राण रंजन,  मीरचंद, नसीरुद्दीन बेग की उपस्थित रहीं।

Facebook Comments