Thursday 22nd of October 2026 11:37:14 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jul 2022 5:52 PM |   700 views

रणनीति बनाकर पाएं सफलता: सीडीओ

देवरिया – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित हो रही यूपीएससी कक्षा में आज मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार गेस्ट फैकल्टी के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों से संवाद कायम कर सफलता के गुर सिखाए एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
 
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक मोटिवेशनल क्लास भी लिया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को रणनीति बनाकर परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र समयबद्धता का पालन अवश्य करें। मौलिक किताबों का अध्ययन करें और अपने नोट्स स्वयं बनाये। जहाँ कहीं असुविधा हो वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त करें। सफलता का कोई शॉर्टकट और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। 
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अभ्युदय योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई मेन्स आदि प्रतियोगिताओं के परीक्षा तैयारी की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। सभी गुरूजन का यह दायित्व एवं कर्तव्य है कि इन छात्रो के अन्दर छिपी प्रतिभा को निकालने के लिये मार्गदर्शन दें। उन्होने कहा कि इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिये ।  इन बच्चो के साथ अपना अनुभव साझा करें,ताकि इन्हें आगे बढ़ने में मद्द मिल सकें। उन्होने कहा कि इस कार्य को निःस्वार्थ भाव से करने की आवश्यकता हैं। हर गरीब का बच्चा जो पढ़ना चाहता है उसे आगे बढ़ने का मौका मिले। ताकि जिले के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।
 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, तैयारी करा रहे ए आर पी  अजीत सिंह, संजय मिश्र (अभ्युदय प्रभारी) मौजूद रहे।
Facebook Comments