Sunday 6th of September 2026 07:30:51 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 May 2022 6:12 PM |   834 views

कलेक्ट्रेट परिसर में अनाधिकृत रूप से कब्जा जमाए गैर पंजीकृत मुंशियों के ऊपर कार्यवाही

कुशीनगर-कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत रूप से  यत्र -तत्र डेरा जमाए कोर्ट के मुंशियों पर जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। 
 उक्त अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी व्यास उमराव तथा सी0ओ0 सदर कुंदन सिंह कर रहे थे।
 
विदित है की कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत रूप से गैर पंजीकृत कुछ कोर्ट के मुंशियों द्वारा सरकारी परिसर व भवनों में अवैध रूप से कब्जा जमाया गया था।
 
उक्त कब्जे की जगह पर इनके बैठने हेतु तख्त, टेबल व अन्य समान को हटाया गया व जगह खाली करवाई गई। इस क्रम में यह भी हिदायत दी गयी कि आगे से इस प्रकार का  अनाधिकृत व अवैध कब्जा होंने पर सख्त  कार्यवाही की जाएगी।
Facebook Comments